भूपेश बघेल के घर ईडी का छापा, पंजाब कांग्रेस का विरोध तेज़ — बघेल बोले, "मोदी-शाह के तोहफे ज़िंदगी भर याद रहेंगे"

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अब विपक्ष को दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग आम बात हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि ईडी अब तक बघेल पर इतने छापे मार चुकी है कि उन्हें खुद ही गिनती याद नहीं होगी। बावजूद इसके, नतीजा हमेशा शून्य ही रहा।

'जनमदिन के तोहफे' पर बघेल की तल्ख टिप्पणी

ईडी की ताज़ा कार्रवाई भूपेश बघेल के घर पर उस दिन हुई जब उनके बेटे चैतन्य का जन्मदिन था। इस पर भूपेश बघेल ने व्यंग्यात्मक लहजे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा—

"जन्मदिन पर मोदी-शाह जी ने जो तोहफा भेजा है, वो दुनिया के किसी लोकतंत्र में नहीं देखा। पहले मेरे जन्मदिन पर मेरे सलाहकार और OSD पर छापा डलवाया और अब मेरे बेटे के जन्मदिन पर मेरे घर पर छापा। धन्यवाद... ताउम्र याद रहेगा।"

कांग्रेस का आरोप: विपक्ष को चुप कराने की साज़िश

कांग्रेस का कहना है कि ईडी की यह कार्रवाई सरकार की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें विरोधी नेताओं को कानूनी प्रक्रियाओं में उलझाकर कमजोर किया जाता है। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को डराने की हर कोशिश विफल होगी, पार्टी सच के साथ खड़ी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर से केंद्र और विपक्ष के बीच सत्ता-संघर्ष को उजागर कर दिया है। जबकि ईडी की तरफ से छापे के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पर राजनीतिक गलियारों में इस पर तीखी बहस छिड़ चुकी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भूपेश बघेल के घर ईडी का छापा, पंजाब कांग्रेस का विरोध तेज़ — बघेल बोले, "मोदी-शाह के तोहफे ज़िंदगी भर याद रहेंगे"

Raipur, CG

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अब विपक्ष को दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग आम बात हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि ईडी अब तक बघेल पर इतने छापे मार चुकी है कि उन्हें खुद ही गिनती याद नहीं होगी। बावजूद इसके, नतीजा हमेशा शून्य ही रहा।

'जनमदिन के तोहफे' पर बघेल की तल्ख टिप्पणी

ईडी की ताज़ा कार्रवाई भूपेश बघेल के घर पर उस दिन हुई जब उनके बेटे चैतन्य का जन्मदिन था। इस पर भूपेश बघेल ने व्यंग्यात्मक लहजे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा—

"जन्मदिन पर मोदी-शाह जी ने जो तोहफा भेजा है, वो दुनिया के किसी लोकतंत्र में नहीं देखा। पहले मेरे जन्मदिन पर मेरे सलाहकार और OSD पर छापा डलवाया और अब मेरे बेटे के जन्मदिन पर मेरे घर पर छापा। धन्यवाद... ताउम्र याद रहेगा।"

कांग्रेस का आरोप: विपक्ष को चुप कराने की साज़िश

कांग्रेस का कहना है कि ईडी की यह कार्रवाई सरकार की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें विरोधी नेताओं को कानूनी प्रक्रियाओं में उलझाकर कमजोर किया जाता है। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को डराने की हर कोशिश विफल होगी, पार्टी सच के साथ खड़ी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर से केंद्र और विपक्ष के बीच सत्ता-संघर्ष को उजागर कर दिया है। जबकि ईडी की तरफ से छापे के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पर राजनीतिक गलियारों में इस पर तीखी बहस छिड़ चुकी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-raid-of-the-ed-of-bhupesh-baghels-house-the/article-28061

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.