चरवाहे की संदिग्ध हत्या से सनसनी: सिर पर गंभीर चोट, दुश्मनी की आशंका पर जांच तेज

Baloda Bazar, cg

पलारी थाना क्षेत्र में एक चरवाहे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। 41 वर्षीय राजू यादव की लाश 17 जुलाई की रात समोदा नहर के पास बलोदी रोड किनारे मिली। वह सुबह मवेशी चराने घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और रात करीब 8 बजे उसका शव मिला।

राजू यादव मूलतः बोईरडीह गांव का रहने वाला था और खेती के साथ पशुपालन करता था। पुलिस को शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या किसी भारी हथियार से की गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार हत्या सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच हुई।

परिजनों ने जताई पुरानी रंजिश की आशंका

मृतक के बेटे लकेश्वर ने बताया कि सावन पर्व के कारण गांव में काम बंद था और वह खुद रायपुर में अपने भाई के साथ काम पर गया हुआ था। घटना वाले दिन सुबह राजू के घर पर उसकी दादी का एक युवक से विवाद हुआ था। परिजनों को शक है कि इसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया है।

तीन बच्चों के पिता थे राजू यादव

राजू यादव के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा शादीशुदा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस कर रही सभी एंगल से जांच

पलारी थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिवारजन और गांव के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुराने विवाद और संभावित दुश्मनी को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

चरवाहे की संदिग्ध हत्या से सनसनी: सिर पर गंभीर चोट, दुश्मनी की आशंका पर जांच तेज

Baloda Bazar, cg

राजू यादव मूलतः बोईरडीह गांव का रहने वाला था और खेती के साथ पशुपालन करता था। पुलिस को शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या किसी भारी हथियार से की गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार हत्या सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच हुई।

परिजनों ने जताई पुरानी रंजिश की आशंका

मृतक के बेटे लकेश्वर ने बताया कि सावन पर्व के कारण गांव में काम बंद था और वह खुद रायपुर में अपने भाई के साथ काम पर गया हुआ था। घटना वाले दिन सुबह राजू के घर पर उसकी दादी का एक युवक से विवाद हुआ था। परिजनों को शक है कि इसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया है।

तीन बच्चों के पिता थे राजू यादव

राजू यादव के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा शादीशुदा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस कर रही सभी एंगल से जांच

पलारी थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिवारजन और गांव के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुराने विवाद और संभावित दुश्मनी को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sensational-head-injury-due-to-suspected-murder-of-a-shepherd/article-28063

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.