रायपुर: फिल्म ‘हेरा-फेरी’ जैसी ठगी, 100 दिन में पैसा डबल का झांसा देकर फरार हुआ ठग

Raipur,C.G

राजधानी रायपुर में एक शातिर ठग ने फिल्म ‘हेरा-फेरी’ जैसी चालाकी अपनाते हुए 100 दिन में पैसा डबल करने का झांसा देकर 12 लोगों से लगभग 5 करोड़ रुपए ठग लिए।

आरोपी ने निवेशकों को बताया कि वह इंटरनेशनल कोर्स कर चुका है और पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिरुद्ध दलवी कर्नाटक के बेलगाम का रहने वाला है और उसकी कंपनी का नाम ए स्क्वायर ग्लोबल कंसल्टेंसी है। पैसे जमा कराने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

अधिकारी बताते हैं कि आरोपी महंगे होटलों में सेमिनार आयोजित करता था और लोगों को अमीर बनने के लिए मोटिवेट करता था। निवेशकों की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ठगी की पूरी योजना

पीड़ित अनवर मोहम्मद के अनुसार, अनिरुद्ध दलवी ने भिलाई स्थित अमित पार्क इंटरनेशनल होटल में आयोजित सेमिनार में बताया कि वह 17 साल से इंटरनेशनल मार्केट में टेक्निकल एनालिसिस कर रहा है और अब तक 6000 करोड़ रुपए से अधिक का फंड मैनेज कर चुका है। उसने निवेशकों को भरोसा दिलाने के लिए डीमैट खाता दिखाया, जिसमें 100 करोड़ रुपए से अधिक की लाइव ट्रेडिंग दिखाई।

अनोखी बात यह थी कि उसने निवेशकों को 2% प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज देने और 100 दिन में राशि दोगुनी करने का वादा किया। भरोसा दिलाने के लिए उसने जमीन और चेक जैसी सिक्योरिटी देने की बात भी कही।

फरार आरोपी और पुलिस की तलाश

अनवर समेत अन्य निवेशकों ने जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल मिलाकर 5 करोड़ रुपए जमा किए। अप्रैल के बाद जब पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपी बहाने बनाने लगा और फिर अचानक अपने फोन को बंद कर फरार हो गया।

रायपुर पश्चिम के एएसपी दौलत राम पोर्ते ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fraud-like-raipur-film-hera-ferry-escaped-by-cheating-money-double/article-33971

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.