रब ने बना दी जोड़ी, इशारे इशारे में हुआ रिश्ता, सुन बोल नहीं पाने वाले दूल्हा दुल्हन की अनोखी कहानी

Special News

छत्तीसगढ़ के धमतरी में यह अनोखी शादी हुई.

ऋषभ और रोशनी दोनों एक दूजे के हो गए. दोनों जन्म से ही मूक बधिर हैं. लेकिन रब ने दोनों की जोड़ी बना दी. दोनों अलग अलग जगह के रहने वाले हैं. परिजन शादी के लिए परेशान थे. लेकिन दोनों मिले, एक नजर में ही पसंद किया, फिर हो गई शादी.

अनोखी शादी: धमतरी के नगरी में रहने वाली रोशनी जैन 15 सदस्यों वाले संयुक्त परिवार में जन्मीं. दिव्यांग होने के कारण रिश्ता नहीं मिल पा रहा था. कोंडागांव में नरेश ट्रेवल्स का काम करने वाले जैन परिवार के ऋषभ भी जन्म से मूक बधिर हैं.

वर और वधू दोनों बोल और सुन नहीं सकते: रोशनी के बड़े पापा कुशलचंद जैन ने बताया कि बचपन से रोशनी मूक बधिर है. हम काफी समय से उसके लिए योग्य वर ढूंढ रहे थे. फिर ऋषभ का पता चला. ऋषभ के पिता से मिले और चर्चा की. उन्होंने कहा कि लड़का लड़की एक दूसरे से मिल लें तब बात करेंगे. फिर कोंडागांव में ऋषभ रोशनी की मुलाकात कराई गई. दोनों मूक बधिर हैं. दोनों को मिलाया गया.

पहली मुलाकात में हो गया प्यार: रोशनी की बहन क्षमा ने बताया, पहले बड़े पापा और जीजू के पापा मिले. फिर हम कोंडागांव पहुंचे. रोशनी और ऋषभ की मुलाकात कराई गई. दोनों ने एक दूसरे को समझा और फिर शादी के लिए हामी भरी. दोनों ने वीडियो कॉल पर बहुत बात की और एक दूसरे को अच्छे से जाना समझा.

दोनों बने एक दूजे के लिए: कुशलचंद जैन ने कहा कि जब दोनों ने एक दूसरे को समझ लिया तब रिश्ते की बात की गई. दोनों बच्चों ने वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे को समझा फिर 27 साल के ऋषभ और 25 साल की रोशनी की शादी 21 और 22 फरवरी को की गई.

स्पीच थैरेपी: कुशलचंद जैन के मुताबिक रोशनी की स्पीच थैरेपी भी कराई गई. लेकिन फायदा नहीं हुआ. रोशनी ने 12 वीं के बाद आईटीआई कोर्स किया है. ऋषभ ने नौवीं तक पढ़ाई की है, लेकिन वह अपने पिता का पूरा बिजनेस संभालते हैं.

रब ने बना दी जोड़ी: इसे राम मिलाए जोड़ी कहिए या रब ने बना दी जोड़ी कहिए. जो भी इस अनोखी शादी का गवाह बना उसने जी भर कर आशीर्वाद दिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

रब ने बना दी जोड़ी, इशारे इशारे में हुआ रिश्ता, सुन बोल नहीं पाने वाले दूल्हा दुल्हन की अनोखी कहानी

Special News

ऋषभ और रोशनी दोनों एक दूजे के हो गए. दोनों जन्म से ही मूक बधिर हैं. लेकिन रब ने दोनों की जोड़ी बना दी. दोनों अलग अलग जगह के रहने वाले हैं. परिजन शादी के लिए परेशान थे. लेकिन दोनों मिले, एक नजर में ही पसंद किया, फिर हो गई शादी.

अनोखी शादी: धमतरी के नगरी में रहने वाली रोशनी जैन 15 सदस्यों वाले संयुक्त परिवार में जन्मीं. दिव्यांग होने के कारण रिश्ता नहीं मिल पा रहा था. कोंडागांव में नरेश ट्रेवल्स का काम करने वाले जैन परिवार के ऋषभ भी जन्म से मूक बधिर हैं.

वर और वधू दोनों बोल और सुन नहीं सकते: रोशनी के बड़े पापा कुशलचंद जैन ने बताया कि बचपन से रोशनी मूक बधिर है. हम काफी समय से उसके लिए योग्य वर ढूंढ रहे थे. फिर ऋषभ का पता चला. ऋषभ के पिता से मिले और चर्चा की. उन्होंने कहा कि लड़का लड़की एक दूसरे से मिल लें तब बात करेंगे. फिर कोंडागांव में ऋषभ रोशनी की मुलाकात कराई गई. दोनों मूक बधिर हैं. दोनों को मिलाया गया.

पहली मुलाकात में हो गया प्यार: रोशनी की बहन क्षमा ने बताया, पहले बड़े पापा और जीजू के पापा मिले. फिर हम कोंडागांव पहुंचे. रोशनी और ऋषभ की मुलाकात कराई गई. दोनों ने एक दूसरे को समझा और फिर शादी के लिए हामी भरी. दोनों ने वीडियो कॉल पर बहुत बात की और एक दूसरे को अच्छे से जाना समझा.

दोनों बने एक दूजे के लिए: कुशलचंद जैन ने कहा कि जब दोनों ने एक दूसरे को समझ लिया तब रिश्ते की बात की गई. दोनों बच्चों ने वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे को समझा फिर 27 साल के ऋषभ और 25 साल की रोशनी की शादी 21 और 22 फरवरी को की गई.

स्पीच थैरेपी: कुशलचंद जैन के मुताबिक रोशनी की स्पीच थैरेपी भी कराई गई. लेकिन फायदा नहीं हुआ. रोशनी ने 12 वीं के बाद आईटीआई कोर्स किया है. ऋषभ ने नौवीं तक पढ़ाई की है, लेकिन वह अपने पिता का पूरा बिजनेस संभालते हैं.

रब ने बना दी जोड़ी: इसे राम मिलाए जोड़ी कहिए या रब ने बना दी जोड़ी कहिए. जो भी इस अनोखी शादी का गवाह बना उसने जी भर कर आशीर्वाद दिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rab-ne-bana-di-jodi-gesture-in-gesture/article-12182

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.