रायपुर महापौर मीनल चौबे का बेटा गिरफ्तार, सड़क पर काटा था केक, डीडी नगर थाने में दर्ज हुई शिकायत

Raipur, CG

थाना प्रभारी एसएन सिह ने मेहुल चौबे सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

बीच सड़क पर केक काटना रायपुर महापौर के बेटे को महंगा पड़ा है. डीडी नगर पुलिस ने महापौर मीनल चौबे के बेटे मेहुल चौबे सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. महापौर के बेटे की गिरफ्तारी की पुष्टि डीडी नगर थाने के प्रभारी एसएन सिंह ने की है. आपको बता दें नगर निगम रायपुर की नई महापौर मीनल चौबे के बेटे पर गंभीर आरोप लगे थे. आरोप था कि महापौर के बेटे ने सड़क पर केक काटा और आतिशबाजी की. वीडियो सामने आने के बाद पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर हमलावर थे. एजाज ढेबर ने कहा था कि इस तरह के काम को जायज नहीं ठहराया जा सकता है. एजाज ढेबर ने कहा था कि कानून सबके लिए बराबर है और गलती पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

महापौर के बेटे पर आरोप: महापौर मीनल चौबे के बेटे पर सड़क पर केक काटे जाने का आरोप लगने के बाद पुलिस ने भी अपील जारी की है. एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा है कि सड़क पर इस तरह का आयोजन गलत है. सड़क पर इस तरह के आयोजन से ट्रैफिक जाम के हालत बनते हैं. इस तरह का काम कोई भी करता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस तरह से पब्लिक प्लेस पर व्यक्तिगत आयोजन करना बिल्कुल गलत है. इस तरह के आयोजन से ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ता है. अगर कोई इस तरह का काम करता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी - लाल उमेद सिंह, एसएसपी, रायपुर

सार्वजनिक स्थान पर केक काटना उचित नहीं है. नियमों का पालन नहीं करने वाले पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है - डॉ गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर, रायपुर

पूर्व महापौर का नए महापौर पर निशाना: केक काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आने के बाद पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कानून व्यवस्था पर तंज कसा है. पूर्व महापौर ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के युवा नेताओं ने सड़क पर केक काटा था तो पुलिस ने कार्रवाई की थी. महापौर मीनल चौबे ने जरुर माफी मांगी है लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए. कानून सबके लिए एक है. अगर गलती हुई है तो सजा मिलनी चाहिए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर महापौर मीनल चौबे का बेटा गिरफ्तार, सड़क पर काटा था केक, डीडी नगर थाने में दर्ज हुई शिकायत

Raipur, CG

बीच सड़क पर केक काटना रायपुर महापौर के बेटे को महंगा पड़ा है. डीडी नगर पुलिस ने महापौर मीनल चौबे के बेटे मेहुल चौबे सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. महापौर के बेटे की गिरफ्तारी की पुष्टि डीडी नगर थाने के प्रभारी एसएन सिंह ने की है. आपको बता दें नगर निगम रायपुर की नई महापौर मीनल चौबे के बेटे पर गंभीर आरोप लगे थे. आरोप था कि महापौर के बेटे ने सड़क पर केक काटा और आतिशबाजी की. वीडियो सामने आने के बाद पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर हमलावर थे. एजाज ढेबर ने कहा था कि इस तरह के काम को जायज नहीं ठहराया जा सकता है. एजाज ढेबर ने कहा था कि कानून सबके लिए बराबर है और गलती पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

महापौर के बेटे पर आरोप: महापौर मीनल चौबे के बेटे पर सड़क पर केक काटे जाने का आरोप लगने के बाद पुलिस ने भी अपील जारी की है. एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा है कि सड़क पर इस तरह का आयोजन गलत है. सड़क पर इस तरह के आयोजन से ट्रैफिक जाम के हालत बनते हैं. इस तरह का काम कोई भी करता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस तरह से पब्लिक प्लेस पर व्यक्तिगत आयोजन करना बिल्कुल गलत है. इस तरह के आयोजन से ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ता है. अगर कोई इस तरह का काम करता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी - लाल उमेद सिंह, एसएसपी, रायपुर

सार्वजनिक स्थान पर केक काटना उचित नहीं है. नियमों का पालन नहीं करने वाले पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है - डॉ गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर, रायपुर

पूर्व महापौर का नए महापौर पर निशाना: केक काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आने के बाद पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कानून व्यवस्था पर तंज कसा है. पूर्व महापौर ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के युवा नेताओं ने सड़क पर केक काटा था तो पुलिस ने कार्रवाई की थी. महापौर मीनल चौबे ने जरुर माफी मांगी है लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए. कानून सबके लिए एक है. अगर गलती हुई है तो सजा मिलनी चाहिए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur-mayor-meenal-choubeys-son-arrested-was-cut-on-the/article-12277

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.