छतरपुर में 170 लीटर अवैध शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार: 3 थानों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Chhatarpur, MP

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बड़ी सफलता मिली।

बिजावर, बाजना और बक्सवाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 170 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान दो कार, दो बाइक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

तीन स्थानों पर छापेमारी, अलग-अलग मात्रा में शराब बरामद

  • बिजावर थाना अंतर्गत बछरगांय रोड के नारायणपुरा तिगड्डा क्षेत्र से पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त की। यहां मोहनगंज निवासी सिविल तिवारी को हिरासत में लिया गया।

  • बाजना थाना क्षेत्र के हतना गांव के पास से एक अन्य डिजायर कार से 72 लीटर शराब पकड़ी गई। इस मामले में आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

  • बक्सवाहा थाना के बम्होरी गांव में पुलिस ने आशु राय और अर्जुन बंसल को दो मोटरसाइकिलों पर 26 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।

  • लाल घाटी इलाके से कृष्ण पाल सिंह ठाकुर और रविंद्र राय को 9 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया।

अब तक हजारों लीटर शराब, गांजा, अफीम जब्त

छतरपुर पुलिस ने हाल के महीनों में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार:

  • एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 75 मामले दर्ज किए गए हैं।

  • आबकारी अधिनियम के तहत 2,000 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

  • 52 कुंतल अफीम के पौधे, 1,000 किलो गांजा, 500 से ज्यादा नशीली सिरप की शीशियां, सैकड़ों टेबलेट और इंजेक्शन, और 15,000 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है।

पुलिस की सतर्कता, अवैध धंधे पर शिकंजा

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों और शराब माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में 170 लीटर अवैध शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार: 3 थानों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Chhatarpur, MP

बिजावर, बाजना और बक्सवाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 170 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान दो कार, दो बाइक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

तीन स्थानों पर छापेमारी, अलग-अलग मात्रा में शराब बरामद

  • बिजावर थाना अंतर्गत बछरगांय रोड के नारायणपुरा तिगड्डा क्षेत्र से पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त की। यहां मोहनगंज निवासी सिविल तिवारी को हिरासत में लिया गया।

  • बाजना थाना क्षेत्र के हतना गांव के पास से एक अन्य डिजायर कार से 72 लीटर शराब पकड़ी गई। इस मामले में आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

  • बक्सवाहा थाना के बम्होरी गांव में पुलिस ने आशु राय और अर्जुन बंसल को दो मोटरसाइकिलों पर 26 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।

  • लाल घाटी इलाके से कृष्ण पाल सिंह ठाकुर और रविंद्र राय को 9 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया।

अब तक हजारों लीटर शराब, गांजा, अफीम जब्त

छतरपुर पुलिस ने हाल के महीनों में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार:

  • एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 75 मामले दर्ज किए गए हैं।

  • आबकारी अधिनियम के तहत 2,000 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

  • 52 कुंतल अफीम के पौधे, 1,000 किलो गांजा, 500 से ज्यादा नशीली सिरप की शीशियां, सैकड़ों टेबलेट और इंजेक्शन, और 15,000 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है।

पुलिस की सतर्कता, अवैध धंधे पर शिकंजा

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों और शराब माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/170-liters-of-illicit-liquor-recovered-in-chhatarpur-5-smugglers/article-26691

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.