रुद्राक्ष माला और रजत मुकुट से हुआ बाबा का विशेष श्रृंगार

Ujjain, MP

उज्जैन स्थित विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार, 13 मई को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर विशेष भस्म आरती का आयोजन हुआ। प्रातः 4 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन हेतु खोले गए। इसके बाद भगवान महाकाल का पारंपरिक जलाभिषेक किया गया।

जलाभिषेक के पश्चात महाकाल का पंचामृत स्नान संपन्न हुआ, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस का उपयोग किया गया। अभिषेक के उपरांत बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान उन्हें शेषनाग आकृति वाला रजत मुकुट धारण कराया गया तथा रुद्राक्ष की माला और गुलाब के सुगंधित पुष्पों से निर्मित माला पहनाई गई।

भगवान महाकाल को ड्रायफ्रूट, ताजे फल और मिष्ठानों का भोग अर्पित किया गया। इस आध्यात्मिक दृश्य के दर्शन करने के लिए मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से आरती में सम्मिलित हुए।

mahakal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By दैनिक जागरण

रुद्राक्ष माला और रजत मुकुट से हुआ बाबा का विशेष श्रृंगार

Ujjain, MP

उज्जैन स्थित विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार, 13 मई को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर विशेष भस्म आरती का आयोजन हुआ। प्रातः 4 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन हेतु खोले गए। इसके बाद भगवान महाकाल का पारंपरिक जलाभिषेक किया गया।

जलाभिषेक के पश्चात महाकाल का पंचामृत स्नान संपन्न हुआ, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस का उपयोग किया गया। अभिषेक के उपरांत बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान उन्हें शेषनाग आकृति वाला रजत मुकुट धारण कराया गया तथा रुद्राक्ष की माला और गुलाब के सुगंधित पुष्पों से निर्मित माला पहनाई गई।

भगवान महाकाल को ड्रायफ्रूट, ताजे फल और मिष्ठानों का भोग अर्पित किया गया। इस आध्यात्मिक दृश्य के दर्शन करने के लिए मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से आरती में सम्मिलित हुए।

mahakal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/babas-special-makeup-took-place-from-rudraksha-mala-and-silver/article-20643

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.