बुरहानपुर में पुस्तक प्रेमियों को नगर निगम की सौगात, लाइब्रेरी में कला के रंग भी निखरेंगे

Burhanpur, MP

बुरहानपुर में किताबें पढ़ने के शौकीनों के लिए खुशखबरी. मरीचिका गार्डन में स्थायी लाइब्रेरी शुरू.

बुरहानपुर में पुस्तकप्रेमियों को एक स्थाई जगह मिल गई है. ओपन में चल रही लाइब्रेरी को अब नगर निगम ने मरीचिका गार्डन में चलाने की अनुमति दे दी है. लाइब्रेरी के लिए एक बड़ा हॉल नगर निगम ने उपलब्ध कराया है. नगर निगम ने सरकार की गीता भवन योजना के तहत ये जगह बुकीज क्लब को दी है. बुकीज क्लब की प्लानिंग यहां लाइब्रेरी संचालित करने के साथ ही कलाकारों के लिए मंच उपलब्ध कराने की है.

Burhanpur library
नगर निगम ने सुनी पुस्तक प्रेमियों की आवाज 
 
बता दें कि बुरहानपुर में युवाओं के समूह ने हर सप्ताह शहर के मरीचिका गार्डन में ओपन लाइब्रेरी शुरूआत की. यहां पर किताबें पढ़ने के शौकीन इकट्ठे होने लगे. लेकिन ओपन में लाइब्रेरी होने से किताबें पढ़ने वालों का ध्यान भंग होता था. पुस्तक प्रेमियों की इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने मरीचिका गार्डन में लाइब्रेरी संचालित करने के लिए हॉल देने की पेशकश की. इसके बाद बुरहानपुर बुकीज क्लब व नगर निगम ने मिलकर मरीचिका गार्डन में स्थायी लाइब्रेरी शुरू की.

Burhanpur library
मरीचिका गार्डन में स्थायी लाइब्रेरी शुरू 
 
गीता भवन योजना के तहत दिया हॉल

रविवार को गणेश पूजन व कलश पूजन के बाद लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया. बुकीज क्लब के फाउंडर कपिल मिश्रा ने बताया "यह केवल लाइब्रेरी ही नहीं रहेगी बल्कि बुरहानपुर के साहित्यकारों, कलाकारों के लिए बड़ा मंच बनेगा. यहां पर विभिन्न कलाओं से जुड़े लोग जमा होंगे." बता दें कि नगर निगम कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव व महापौर माधुरी अतुल पटेल ने सरकार की गीता भवन योजना के तहत इसकी शुरुआत की है. यह लाइब्रेरी शहर के नागरिकों के लिए बड़ी सौगात है. खासकर शहर के ऐसे लोगों के लिए जो शांत वातावरण में अपनी मनपसंद पुस्तकें पढ़ना चाहते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बुरहानपुर में पुस्तक प्रेमियों को नगर निगम की सौगात, लाइब्रेरी में कला के रंग भी निखरेंगे

Burhanpur, MP

बुरहानपुर में पुस्तकप्रेमियों को एक स्थाई जगह मिल गई है. ओपन में चल रही लाइब्रेरी को अब नगर निगम ने मरीचिका गार्डन में चलाने की अनुमति दे दी है. लाइब्रेरी के लिए एक बड़ा हॉल नगर निगम ने उपलब्ध कराया है. नगर निगम ने सरकार की गीता भवन योजना के तहत ये जगह बुकीज क्लब को दी है. बुकीज क्लब की प्लानिंग यहां लाइब्रेरी संचालित करने के साथ ही कलाकारों के लिए मंच उपलब्ध कराने की है.

Burhanpur library
नगर निगम ने सुनी पुस्तक प्रेमियों की आवाज 
 
नगर निगम ने सुनी पुस्तक प्रेमियों की आवाज

बता दें कि बुरहानपुर में युवाओं के समूह ने हर सप्ताह शहर के मरीचिका गार्डन में ओपन लाइब्रेरी शुरूआत की. यहां पर किताबें पढ़ने के शौकीन इकट्ठे होने लगे. लेकिन ओपन में लाइब्रेरी होने से किताबें पढ़ने वालों का ध्यान भंग होता था. पुस्तक प्रेमियों की इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने मरीचिका गार्डन में लाइब्रेरी संचालित करने के लिए हॉल देने की पेशकश की. इसके बाद बुरहानपुर बुकीज क्लब व नगर निगम ने मिलकर मरीचिका गार्डन में स्थायी लाइब्रेरी शुरू की.

Burhanpur library
मरीचिका गार्डन में स्थायी लाइब्रेरी शुरू 
 
गीता भवन योजना के तहत दिया हॉल

रविवार को गणेश पूजन व कलश पूजन के बाद लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया. बुकीज क्लब के फाउंडर कपिल मिश्रा ने बताया "यह केवल लाइब्रेरी ही नहीं रहेगी बल्कि बुरहानपुर के साहित्यकारों, कलाकारों के लिए बड़ा मंच बनेगा. यहां पर विभिन्न कलाओं से जुड़े लोग जमा होंगे." बता दें कि नगर निगम कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव व महापौर माधुरी अतुल पटेल ने सरकार की गीता भवन योजना के तहत इसकी शुरुआत की है. यह लाइब्रेरी शहर के नागरिकों के लिए बड़ी सौगात है. खासकर शहर के ऐसे लोगों के लिए जो शांत वातावरण में अपनी मनपसंद पुस्तकें पढ़ना चाहते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/book-lovers-in-burhanpur-will-also-enhance-the-colors-of/article-14319

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.