इंदौर में टेक्सटाइल एक्सपो का सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस, नेताओं को AI प्रशिक्षण देगी कांग्रेस

Bhopal, MP

On

मध्य प्रदेश में आज का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल से भरा रहा। जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में टेक्सटाइल एक्सपो का शुभारंभ करने जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस अब अपने नेताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सोशल मीडिया की ट्रेनिंग देने की तैयारी में है।

214टेक्सटाइल एक्सपो का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

राज्य में मानव निर्मित फाइबर, होम टेक्सटाइल और तकनीकी टेक्सटाइल के क्षेत्र में निर्यात संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए इंदौर के होटल मैरियट में आज मैन मेड एंड टेक्नीकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (MATEXIL) के सहयोग से एक सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5:20 बजे इस सेमिनार का उद्घाटन करेंगे और टेक्सटाइल नीति निर्यात को लेकर राज्य सरकार के प्रयासों पर विशेष संबोधन देंगे।

विजय शाह के बयान पर गरमाई सियासत

राज्य के वन मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जानकारी दी कि कांग्रेस विधायक शुक्रवार को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलकर विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करेंगे।

कांग्रेस नेताओं को मिलेगा AI और सोशल मीडिया प्रशिक्षण

डिजिटल युग में सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने नई पहल की है। पार्टी अपने विधायकों, जिलाध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया की तकनीकी ट्रेनिंग देने जा रही है।

इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 9 से 15 जून के बीच किया जाएगा, जिसमें नेताओं को शुल्क देकर भाग लेना होगा। ट्रेनिंग की जिम्मेदारी AICC प्रशिक्षण विभाग और प्रदेश संगठन संयुक्त रूप से संभालेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दिनभर की व्यस्तताएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों से भरा हुआ रहा। उन्होंने सुबह 11 बजे से कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की, फिर खेल और युवा कल्याण विभाग की बैठक में शामिल हुए।

इसके बाद वे इंदौर रवाना हुए, जहां उन्होंने चाचा नेहरू अस्पताल का लोकार्पण किया और बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक तिरंगा यात्रा में भाग लिया। वे टेक्सटाइल एक्सपो के बाद रेनेसां विश्वविद्यालय में भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। रात्रि में वे भोपाल लौट आए।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

इंदौर में टेक्सटाइल एक्सपो का सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस, नेताओं को AI प्रशिक्षण देगी कांग्रेस

Bhopal, MP

214टेक्सटाइल एक्सपो का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

राज्य में मानव निर्मित फाइबर, होम टेक्सटाइल और तकनीकी टेक्सटाइल के क्षेत्र में निर्यात संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए इंदौर के होटल मैरियट में आज मैन मेड एंड टेक्नीकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (MATEXIL) के सहयोग से एक सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5:20 बजे इस सेमिनार का उद्घाटन करेंगे और टेक्सटाइल नीति निर्यात को लेकर राज्य सरकार के प्रयासों पर विशेष संबोधन देंगे।

विजय शाह के बयान पर गरमाई सियासत

राज्य के वन मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जानकारी दी कि कांग्रेस विधायक शुक्रवार को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलकर विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करेंगे।

कांग्रेस नेताओं को मिलेगा AI और सोशल मीडिया प्रशिक्षण

डिजिटल युग में सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने नई पहल की है। पार्टी अपने विधायकों, जिलाध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया की तकनीकी ट्रेनिंग देने जा रही है।

इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 9 से 15 जून के बीच किया जाएगा, जिसमें नेताओं को शुल्क देकर भाग लेना होगा। ट्रेनिंग की जिम्मेदारी AICC प्रशिक्षण विभाग और प्रदेश संगठन संयुक्त रूप से संभालेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दिनभर की व्यस्तताएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों से भरा हुआ रहा। उन्होंने सुबह 11 बजे से कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की, फिर खेल और युवा कल्याण विभाग की बैठक में शामिल हुए।

इसके बाद वे इंदौर रवाना हुए, जहां उन्होंने चाचा नेहरू अस्पताल का लोकार्पण किया और बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक तिरंगा यात्रा में भाग लिया। वे टेक्सटाइल एक्सपो के बाद रेनेसां विश्वविद्यालय में भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। रात्रि में वे भोपाल लौट आए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-of-textile-expo-in-indore-will-inaugurate/article-21055

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.