इंदौर में बस सेवाओं का विस्तार: रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री यात्रा, जल्द चलेंगी डबल डेकर और इंटरसिटी बसें

Indore, MP

शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) ने कई बड़े फैसले लिए हैं।

बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में यह तय किया गया कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को नगर बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। साथ ही, शहर को जल्द ही 50 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं।

बैठक में महापौर और AICTSL के बोर्ड अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव के साथ संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शहर और इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के विस्तार पर कई अहम निर्णय लिए गए।

डबल डेकर बसों की खुद होगी खरीदी

AICTSL ने यह भी निर्णय लिया कि दो बार टेंडर निकलने के बावजूद कंपनियों की रुचि न मिलने पर अब डबल डेकर बसों की सीधी खरीदी निगम स्वयं करेगा। यह बसें जल्द शहर में दिखाई देंगी।

इलेक्ट्रिक बसों की होगी भरमार

इस महीने शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसें शुरू होंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत पहले चरण में केंद्र से 150 बसें और मिलेंगी। इन बसों के संचालन हेतु देवास नाका और नायता मुंडला में दो इलेक्ट्रिक डिपो बनाए जाएंगे, जिनकी फंडिंग केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेगी।

इंटरसिटी बस सेवा भी होगी शुरू

बैठक में यह भी तय हुआ कि इंदौर से भोपाल, उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, सेंधवा, धार-महेश्वर सहित कुल 9 शहरों के लिए एसी और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द शुरू होगा। इन सभी रूट्स की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

नए रूट्स पर भी जल्द चलेंगी बसें

इंदौर से कोटा, जीरापुर, नीमच, सोयत कला जैसे रूट्स पर भी बस सेवा शुरू करने की योजना है। वहीं, रायपुर, जयपुर, मुंबई, दिल्ली, वाराणसी और अयोध्या जैसे लंबी दूरी के शहरों के लिए भी लग्जरी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिनके लिए फिर से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

हेलीकॉप्टर सेवा और ई-बाइक की भी योजना

इंदौर से भोपाल के बीच हेली सेवा शुरू करने को लेकर EOI (Expression of Interest) मंगाने का निर्णय भी बैठक में लिया गया है। साथ ही, मेट्रो और बस स्टॉप से गंतव्य तक कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए ई-बाइक सेवा शुरू करने पर भी विचार हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में बस सेवाओं का विस्तार: रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री यात्रा, जल्द चलेंगी डबल डेकर और इंटरसिटी बसें

Indore, MP

बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में यह तय किया गया कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को नगर बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। साथ ही, शहर को जल्द ही 50 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं।

बैठक में महापौर और AICTSL के बोर्ड अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव के साथ संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शहर और इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के विस्तार पर कई अहम निर्णय लिए गए।

डबल डेकर बसों की खुद होगी खरीदी

AICTSL ने यह भी निर्णय लिया कि दो बार टेंडर निकलने के बावजूद कंपनियों की रुचि न मिलने पर अब डबल डेकर बसों की सीधी खरीदी निगम स्वयं करेगा। यह बसें जल्द शहर में दिखाई देंगी।

इलेक्ट्रिक बसों की होगी भरमार

इस महीने शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसें शुरू होंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत पहले चरण में केंद्र से 150 बसें और मिलेंगी। इन बसों के संचालन हेतु देवास नाका और नायता मुंडला में दो इलेक्ट्रिक डिपो बनाए जाएंगे, जिनकी फंडिंग केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेगी।

इंटरसिटी बस सेवा भी होगी शुरू

बैठक में यह भी तय हुआ कि इंदौर से भोपाल, उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, सेंधवा, धार-महेश्वर सहित कुल 9 शहरों के लिए एसी और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द शुरू होगा। इन सभी रूट्स की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

नए रूट्स पर भी जल्द चलेंगी बसें

इंदौर से कोटा, जीरापुर, नीमच, सोयत कला जैसे रूट्स पर भी बस सेवा शुरू करने की योजना है। वहीं, रायपुर, जयपुर, मुंबई, दिल्ली, वाराणसी और अयोध्या जैसे लंबी दूरी के शहरों के लिए भी लग्जरी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिनके लिए फिर से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

हेलीकॉप्टर सेवा और ई-बाइक की भी योजना

इंदौर से भोपाल के बीच हेली सेवा शुरू करने को लेकर EOI (Expression of Interest) मंगाने का निर्णय भी बैठक में लिया गया है। साथ ही, मेट्रो और बस स्टॉप से गंतव्य तक कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए ई-बाइक सेवा शुरू करने पर भी विचार हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/extension-of-bus-services-in-indore-free-travel-to-women/article-29972

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.