सिलवानी में भीषण सड़क हादसा: सब्जी लेने निकले दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, डंपर में घुसी कार

Raisen, MP

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। सिलवानी-गैरतगंज स्टेट हाईवे-44 पर सलीम ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार रेत से भरे डंपर में जा घुसी, जिसमें सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

 घटना रात करीब 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारुति ईको कार, जो भोपाल की दिशा में जा रही थी, अचानक सामने चल रहे डंपर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डंपर में फंस गई और करीब 400 मीटर तक घिसटती चली गई।

व्यवसाय के सिलसिले में भोपाल जा रहे थे दोनों भाई
मृतकों की पहचान गौरझामर गांव निवासी चंद्रभान पटेल (24) और सत्यम पटेल (21) के रूप में हुई है। दोनों सब्जी व्यापार से जुड़े थे और भोपाल से माल लाने के लिए घर से निकले थे।

हादसे की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने डंपर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपर चालक ढाबे के पास रुकने के लिए वाहन धीमा कर रहा था, तभी पीछे से तेज गति में आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सिलवानी में भीषण सड़क हादसा: सब्जी लेने निकले दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, डंपर में घुसी कार

Raisen, MP

 घटना रात करीब 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारुति ईको कार, जो भोपाल की दिशा में जा रही थी, अचानक सामने चल रहे डंपर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डंपर में फंस गई और करीब 400 मीटर तक घिसटती चली गई।

व्यवसाय के सिलसिले में भोपाल जा रहे थे दोनों भाई
मृतकों की पहचान गौरझामर गांव निवासी चंद्रभान पटेल (24) और सत्यम पटेल (21) के रूप में हुई है। दोनों सब्जी व्यापार से जुड़े थे और भोपाल से माल लाने के लिए घर से निकले थे।

हादसे की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने डंपर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपर चालक ढाबे के पास रुकने के लिए वाहन धीमा कर रहा था, तभी पीछे से तेज गति में आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-car-entered-the-painful-death-dumper-of-two-cousins/article-29974

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.