ग्वालियर में युवती ने की आत्महत्या: पुलिस की अनदेखी और आरोपी की प्रताड़ना बनी मौत की वजह

Gwalior, MP

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की पुरानी छावनी क्षेत्र में एक युवती की आत्महत्या ने सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि लंबे समय से एक युवक की मानसिक प्रताड़ना झेल रही युवती ने अंततः फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

हैरानी की बात यह है कि युवती ने पहले ही पुलिस थाने में शिकायत की थी, लेकिन एफआईआर दर्ज करने की बजाय उसे समझौते के लिए मजबूर कर दिया गया। अब यही 'राजीनामा' युवती की मौत का कारण बन गया।

शिकायत के बावजूद नहीं दर्ज हुई एफआईआर

पीड़िता ने 2 जुलाई को आरोपी मनीष कुशवाह के खिलाफ छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग की शिकायत पुरानी छावनी थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाय आरोपी पक्ष को थाने बुलाकर कागज़ी समझौता करवा दिया। राजीनामा में युवती से लिखवाया गया कि अब उसे कोई पुलिस सहायता नहीं चाहिए। यह दस्तावेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश

परिजनों के अनुसार, उसी दिन युवती इस समझौते से दुखी होकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने गई थी। लेकिन समय रहते उसकी मां ने पहुंचकर उसे बचा लिया। तभी से वह अंदर ही अंदर टूट चुकी थी। अंततः उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

छेड़छाड़, पीछा और फोटो वायरल करने से टूट चुकी थी पीड़िता

बताया गया कि आरोपी मनीष युवती को दो साल से जानता था और उसे ब्लैकमेल कर गलत काम के लिए दबाव बनाता था। जब युवती ने बातचीत बंद कर दी, तो मनीष ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह हाथ पकड़ता, जबरदस्ती चलने को कहता और उसके साथ के फोटो एडिट कर वायरल कर दिए। यही नहीं, अपने दोस्तों को फोटो दिखाकर युवती को बदनाम भी करता था, जिससे पूरे गांव में उसकी छवि खराब हो गई।

परिजन बोले: पुलिस ने बचाया होता तो आज जिंदा होती बेटी

युवती के चाचा ने बताया कि आरोपी युवक लगातार पीछा करता और छेड़छाड़ करता था। परेशान होकर थाने शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा, "अगर उसी दिन एफआईआर होती, तो आज बेटी हमारे बीच होती।"

अब हुआ आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने आरोपी मनीष कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके मोबाइल को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है कि फोटो कहां और कैसे वायरल किए गए। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में युवती ने की आत्महत्या: पुलिस की अनदेखी और आरोपी की प्रताड़ना बनी मौत की वजह

Gwalior, MP

हैरानी की बात यह है कि युवती ने पहले ही पुलिस थाने में शिकायत की थी, लेकिन एफआईआर दर्ज करने की बजाय उसे समझौते के लिए मजबूर कर दिया गया। अब यही 'राजीनामा' युवती की मौत का कारण बन गया।

शिकायत के बावजूद नहीं दर्ज हुई एफआईआर

पीड़िता ने 2 जुलाई को आरोपी मनीष कुशवाह के खिलाफ छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग की शिकायत पुरानी छावनी थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाय आरोपी पक्ष को थाने बुलाकर कागज़ी समझौता करवा दिया। राजीनामा में युवती से लिखवाया गया कि अब उसे कोई पुलिस सहायता नहीं चाहिए। यह दस्तावेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश

परिजनों के अनुसार, उसी दिन युवती इस समझौते से दुखी होकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने गई थी। लेकिन समय रहते उसकी मां ने पहुंचकर उसे बचा लिया। तभी से वह अंदर ही अंदर टूट चुकी थी। अंततः उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

छेड़छाड़, पीछा और फोटो वायरल करने से टूट चुकी थी पीड़िता

बताया गया कि आरोपी मनीष युवती को दो साल से जानता था और उसे ब्लैकमेल कर गलत काम के लिए दबाव बनाता था। जब युवती ने बातचीत बंद कर दी, तो मनीष ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह हाथ पकड़ता, जबरदस्ती चलने को कहता और उसके साथ के फोटो एडिट कर वायरल कर दिए। यही नहीं, अपने दोस्तों को फोटो दिखाकर युवती को बदनाम भी करता था, जिससे पूरे गांव में उसकी छवि खराब हो गई।

परिजन बोले: पुलिस ने बचाया होता तो आज जिंदा होती बेटी

युवती के चाचा ने बताया कि आरोपी युवक लगातार पीछा करता और छेड़छाड़ करता था। परेशान होकर थाने शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा, "अगर उसी दिन एफआईआर होती, तो आज बेटी हमारे बीच होती।"

अब हुआ आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने आरोपी मनीष कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके मोबाइल को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है कि फोटो कहां और कैसे वायरल किए गए। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-gwalior-the-woman-committed-suicide-ignoring-police-and-harassment/article-28045

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.