MP ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025: इंदौर से शहरी विकास की नई उड़ान, निवेशकों के साथ CM डॉ. मोहन यादव का संवाद

Indore, MP

मध्यप्रदेश के शहरी विकास को नए आयाम देने और निवेश की व्यापक संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से इंदौर में शुक्रवार को "एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 - सिटीज ऑफ टुमॉरो" का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए देशभर से आए 1500 से अधिक निवेशकों व उद्योगपतियों के साथ खुला संवाद किया।

इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दोपहर 3 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इससे पहले उन्होंने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में लगाई गई विभिन्न संस्थाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विशिष्ट अतिथियों के साथ बैठक की।

शहरी विकास के खाके पर केंद्रित संवाद

कॉन्क्लेव में होटल, पर्यटन, रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों के निवेशकों से सीधा संवाद हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की वर्तमान योजनाओं और भविष्य की संभावनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रदेश शहरी विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर निगम, स्मार्ट सिटी मिशन, हाउसिंग बोर्ड, एलआईसी, मैट्रो, हुडको, आईडीए और क्रेडाई जैसे प्रमुख संस्थानों की भागीदारी रही।

तकनीकी सत्रों में स्मार्ट शहरों पर फोकस

कॉन्क्लेव में चार विशेष तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ, जिनमें विशेषज्ञों ने “शहरी उत्कृष्टता के लिए आधुनिक तकनीक”, “विकास के केंद्र के रूप में शहर”, “सतत हरित शहरीकरण” और “भविष्य के शहरों की यातायात व्यवस्था” जैसे विषयों पर विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ‘MP लॉकर’ और ‘ET अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन समिट 2025’ के ब्रोशर का विमोचन किया। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े एमओयू भी साइन किए गए। निवेशकों को प्रशस्ति-पत्र भेंट किए गए और “सौगात” नामक नई परियोजना का उद्घाटन भी किया गया।

निवेश के लिए तैयार हैं मध्यप्रदेश के शहर

प्रदेश में मेट्रो प्रोजेक्ट, मल्टीमॉडल हब, ई-बसें, स्मार्ट रोड्स, अफोर्डेबल हाउसिंग, ई-गवर्नेंस, वॉटरफ्रंट डेवेलपमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। अब तक 8.32 लाख किफायती आवास तैयार किए जा चुके हैं, और 10 लाख नए आवासों पर कार्य जारी है, जिनमें करीब ₹50,000 करोड़ का निवेश संभावित है।

राज्य के शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति, सीवरेज नेटवर्क और डिजिटल सेवाओं का मजबूत आधार मौजूद है। 23 से अधिक शहरी सेवाएं अब ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं, जिससे निवेशकों के लिए प्रक्रियाएं सरल हो गई हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों और हरित ऊर्जा को बढ़ावा

राज्य सरकार ने "इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2025" लागू की है, जिसके तहत प्रदेश के बड़े शहरों में 552 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा वायु प्रदूषण कम करने और ईंधन खपत घटाने के लिए हरित ऊर्जा परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

मध्यप्रदेश की शहरी दिशा को मिला स्पष्ट विजन

इंदौर में आयोजित यह ग्रोथ कॉन्क्लेव न केवल प्रदेश के शहरों की विकास योजनाओं को गति देगा, बल्कि निवेशकों को एक भरोसेमंद मंच भी प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शहरी परिवर्तन की नई इबारत लिखने को तैयार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

MP ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025: इंदौर से शहरी विकास की नई उड़ान, निवेशकों के साथ CM डॉ. मोहन यादव का संवाद

Indore, MP

इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दोपहर 3 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इससे पहले उन्होंने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में लगाई गई विभिन्न संस्थाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विशिष्ट अतिथियों के साथ बैठक की।

शहरी विकास के खाके पर केंद्रित संवाद

कॉन्क्लेव में होटल, पर्यटन, रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों के निवेशकों से सीधा संवाद हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की वर्तमान योजनाओं और भविष्य की संभावनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रदेश शहरी विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर निगम, स्मार्ट सिटी मिशन, हाउसिंग बोर्ड, एलआईसी, मैट्रो, हुडको, आईडीए और क्रेडाई जैसे प्रमुख संस्थानों की भागीदारी रही।

तकनीकी सत्रों में स्मार्ट शहरों पर फोकस

कॉन्क्लेव में चार विशेष तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ, जिनमें विशेषज्ञों ने “शहरी उत्कृष्टता के लिए आधुनिक तकनीक”, “विकास के केंद्र के रूप में शहर”, “सतत हरित शहरीकरण” और “भविष्य के शहरों की यातायात व्यवस्था” जैसे विषयों पर विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ‘MP लॉकर’ और ‘ET अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन समिट 2025’ के ब्रोशर का विमोचन किया। साथ ही विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े एमओयू भी साइन किए गए। निवेशकों को प्रशस्ति-पत्र भेंट किए गए और “सौगात” नामक नई परियोजना का उद्घाटन भी किया गया।

निवेश के लिए तैयार हैं मध्यप्रदेश के शहर

प्रदेश में मेट्रो प्रोजेक्ट, मल्टीमॉडल हब, ई-बसें, स्मार्ट रोड्स, अफोर्डेबल हाउसिंग, ई-गवर्नेंस, वॉटरफ्रंट डेवेलपमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। अब तक 8.32 लाख किफायती आवास तैयार किए जा चुके हैं, और 10 लाख नए आवासों पर कार्य जारी है, जिनमें करीब ₹50,000 करोड़ का निवेश संभावित है।

राज्य के शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति, सीवरेज नेटवर्क और डिजिटल सेवाओं का मजबूत आधार मौजूद है। 23 से अधिक शहरी सेवाएं अब ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं, जिससे निवेशकों के लिए प्रक्रियाएं सरल हो गई हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों और हरित ऊर्जा को बढ़ावा

राज्य सरकार ने "इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2025" लागू की है, जिसके तहत प्रदेश के बड़े शहरों में 552 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा वायु प्रदूषण कम करने और ईंधन खपत घटाने के लिए हरित ऊर्जा परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

मध्यप्रदेश की शहरी दिशा को मिला स्पष्ट विजन

इंदौर में आयोजित यह ग्रोथ कॉन्क्लेव न केवल प्रदेश के शहरों की विकास योजनाओं को गति देगा, बल्कि निवेशकों को एक भरोसेमंद मंच भी प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शहरी परिवर्तन की नई इबारत लिखने को तैयार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-growth-conclave-2025-in-the-direction-of-urban-development/article-27268

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.