गंगा दशहरा पर नागा साधुओं ने नीलगंगा में लगाई डुबकी, भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ शहर

Ujjain, MP

प्राचीन नगरी उज्जैन ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गुरुवार को एक बार फिर कुंभ के दिव्य दर्शन कराए। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की अगुवाई में नागा साधुओं की भव्य पेशवाई नीलगंगा सरोवर तक निकाली गई। रथ, घोड़े, बैंड-बाजों और शाही लवाजमे के साथ संतों का यह आयोजन श्रद्धालुओं को सिंहस्थ पर्व की याद दिला गया।

सुबह 11 बजे सिंहस्थ पड़ाव स्थल नीलगंगा से शुरू हुई पेशवाई में साधु-संत रथों पर विराजमान होकर ढोल-नगाड़ों के साथ आगे बढ़े। उनके साथ अपने आराध्य देवता की झांकी, घोड़े और अनुयायी भी थे। पेशवाई मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर साधु-संतों का स्वागत किया। नीलगंगा सरोवर पहुंचने पर सभी संतों ने सामूहिक रूप से पवित्र स्नान कर मां नीलगंगा की महाआरती की।

आस्था का केंद्र बना नीलगंगा सरोवर

नीलगंगा सरोवर परिसर में मां गंगा के प्रतीक रूप में मां नीलगंगा का श्रृंगार किया गया और सवा क्विंटल हलवे का भोग लगाया गया। वेणु नाद नृत्य अकादमी की बालिकाओं ने गंगा स्तुति की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। शाम को भव्य आरती के साथ गंगा दशहरा का समापन हुआ। शिवांजलि गार्डन में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।

संतों का हुआ विशाल जमावड़ा

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के अनुसार, इस आयोजन में परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज, जगतगुरु स्वामी वीरभद्र नंदगिरि महाराज, स्वामी कपिल पुरी महाराज, महामंडलेश्वर श्रद्धा गिरि माताजी, चेतना गिरि माताजी, शांति स्वरूपानंद गिरि और भगवतानंद गिरि सहित अनेक संत व महंत शामिल हुए। जूना अखाड़े के नागा साधुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गंगा दशहरा पर नागा साधुओं ने नीलगंगा में लगाई डुबकी, भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ शहर

Ujjain, MP

सुबह 11 बजे सिंहस्थ पड़ाव स्थल नीलगंगा से शुरू हुई पेशवाई में साधु-संत रथों पर विराजमान होकर ढोल-नगाड़ों के साथ आगे बढ़े। उनके साथ अपने आराध्य देवता की झांकी, घोड़े और अनुयायी भी थे। पेशवाई मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर साधु-संतों का स्वागत किया। नीलगंगा सरोवर पहुंचने पर सभी संतों ने सामूहिक रूप से पवित्र स्नान कर मां नीलगंगा की महाआरती की।

आस्था का केंद्र बना नीलगंगा सरोवर

नीलगंगा सरोवर परिसर में मां गंगा के प्रतीक रूप में मां नीलगंगा का श्रृंगार किया गया और सवा क्विंटल हलवे का भोग लगाया गया। वेणु नाद नृत्य अकादमी की बालिकाओं ने गंगा स्तुति की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। शाम को भव्य आरती के साथ गंगा दशहरा का समापन हुआ। शिवांजलि गार्डन में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।

संतों का हुआ विशाल जमावड़ा

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के अनुसार, इस आयोजन में परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज, जगतगुरु स्वामी वीरभद्र नंदगिरि महाराज, स्वामी कपिल पुरी महाराज, महामंडलेश्वर श्रद्धा गिरि माताजी, चेतना गिरि माताजी, शांति स्वरूपानंद गिरि और भगवतानंद गिरि सहित अनेक संत व महंत शामिल हुए। जूना अखाड़े के नागा साधुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/naga-sadhus-took-a-dip-in-nilganga-on-ganga-dussehra/article-23289

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.