हनुमानगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-डंपर भिड़ंत में 4 यात्रियों की मौत, 17 घायल

Hanumangarh

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक रोडवेज बस और बजरी से भरे डंपर के बीच टक्कर हो गई।

यह दुर्घटना नगराना गांव के पास करीब सुबह 8 बजे घटी, जिसमें मौके पर ही चार यात्रियों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के साथ एक जबरदस्त धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। कई यात्री सीटों के बीच में फंस गए थे, जिन्हें क्रेन और गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में घायल यात्रियों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस के जरिए तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया गया।

हादसे में राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोग शामिल

मृतकों में हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी पृथ्वीराज (52), श्रीगंगानगर निवासी रविंद्र (50) जो बस कंडक्टर थे, और विनोद तंवर शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के एलुरी निवासी राजवीर सिंह (52) की भी मृत्यु हुई है।

बस के परखच्चे उड़ गए, सड़क पर फैला मलबा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा डंपर में बुरी तरह घुस गया। घटनास्थल पर यात्री बुरी तरह घायल अवस्था में चीखते-पुकारते मिले। पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू करवाया। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से हटाया गया, हालांकि इससे पहले घंटों तक मार्ग अवरुद्ध रहा और जाम की स्थिति बनी रही

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई और सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हनुमानगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-डंपर भिड़ंत में 4 यात्रियों की मौत, 17 घायल

Hanumangarh

यह दुर्घटना नगराना गांव के पास करीब सुबह 8 बजे घटी, जिसमें मौके पर ही चार यात्रियों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के साथ एक जबरदस्त धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। कई यात्री सीटों के बीच में फंस गए थे, जिन्हें क्रेन और गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में घायल यात्रियों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस के जरिए तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया गया।

हादसे में राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोग शामिल

मृतकों में हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी पृथ्वीराज (52), श्रीगंगानगर निवासी रविंद्र (50) जो बस कंडक्टर थे, और विनोद तंवर शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के एलुरी निवासी राजवीर सिंह (52) की भी मृत्यु हुई है।

बस के परखच्चे उड़ गए, सड़क पर फैला मलबा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा डंपर में बुरी तरह घुस गया। घटनास्थल पर यात्री बुरी तरह घायल अवस्था में चीखते-पुकारते मिले। पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू करवाया। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से हटाया गया, हालांकि इससे पहले घंटों तक मार्ग अवरुद्ध रहा और जाम की स्थिति बनी रही

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई और सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-road-accident-in-hanumangarh-4-passengers-killed-in-bus-dumper/article-27034

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.