मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी बंद, मोहन सरकार के 4 बड़े फैसले

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश सरकार ने एक दिन में किए चार नीतियों में संशोधन, नए EV वाहन पर मिलने वाली सब्सिडी पर चली कैंची, जानें पूरे फैसले.

मध्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार लगातार नीतियों में संशोधन कर रही है. हालांकि, राज्य सरकार का एक फैसला जरूर चौंकाने वाला है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की बैठक में फैसला लिया गया कि अब प्रदेश में ईवी वाहन खरीदने पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं दी जाएगी. इसके स्थान पर अब राज्य सरकार इलेक्ट्रिकल व्हीकल के चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने पर ही सब्सिडी देगी. इस नीति के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने तीन अन्य नीतियों में संशोधन किए जाने को लेकर सहमति दी है.

इलेक्ट्रिक व्हीकल पर नहीं मिलेगी सब्सिडी

अब यदि आप नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने जा रहे हैं, तो उसपर आपको किसी तरह की नगद सब्सिडी नहीं मिलेगी. नई ईवी पॉलिसी के ड्राफ्ट में संशोधन का यह फैसला सीनियर सेक्रेटरी कमेटी की बैठक में लिया गया है. ईवी पर सब्सिडी सहित कई तरह की छूट दिए जाने के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने कड़ी आपत्ति जताई थी. राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब नगद सब्सिडी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने पर ही दी जाएगी.

No subsidy on ev
मोहन यादव सरकार ने कई नीतियों में किया बदलाव 

चार्जिंग स्टेशन पर मिलेगी सब्सिडी?

नई पॉलिसी के तहत राज्य में छोटे चार्जिंग स्टेशन बनाने पर डेढ़ लाख रु, मीडियम साइज के चार्जिंग स्टेशन बनने पर 3 लाख और बड़े चार्जिंग स्टेशन बनाने पर 10 लख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी. इसके अलावा राज्य सरकार ईवी क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के लिए भी आर्थिक मदद देगी. गौरतलब है कि वित्तीय विभाग ने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा खा कि पिछले 5 साल में ईवी पर सब्सिडी देकर राज्य सरकार पर 3000 करोड़ का भार आया है.

EV CHARGING STATION SUBSIDY MP
इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन बनाने पर सब्सिडी देगी सरकार 
 
प्रदेश की आबकारी नीति में संशोधन

राज्य सरकार ने तय किया है कि अब प्रदेश में 10 फीसदी से कम अल्कोहल वाली बियर, वाइन और रेडी टू ड्रिंक को बार में बेचा जा सकेगा लेकिन इसके लिए अनुमति तभी मिलेगी जब कम से कम 1000 वर्ग फीट की जगह हो और उसमें एसी लगे हों. राज्य सरकार ने संशोधन के साथ नई आबकारी नीति जारी कर दी है. नई आबकारी नीति में प्रावधान किया गया है कि प्रदेश के धार्मिक नगरों में शराब की दुकान नहीं खोली जाएंगी. इससे सरकार को होने वाले नुकसान की भरपाई दूसरे जिलों की शराब की दुकानों से की जाएगी. माना जा रहा है कि दूसरे जिलों में शराब की दुकानों में 20 प्रतिशत तक की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.

हर 50 किमी पर बनेगा हेलीपैड

राज्य सरकार ने नई एविएशन पॉलिसी में प्रदेश में हर 50 किलोमीटर पर एक हेलीपैड और हर 100 किलोमीटर पर एक एयर स्ट्रिप के अलावा 150 किलोमीटर की दूरी पर एक कमर्शियल उड़ान सुविधा बनाने का लक्ष्य रखा है. इससे भविष्य में मध्य प्रदेश में उड़ान सुविधा बेहतर होगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी बंद, मोहन सरकार के 4 बड़े फैसले

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार लगातार नीतियों में संशोधन कर रही है. हालांकि, राज्य सरकार का एक फैसला जरूर चौंकाने वाला है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की बैठक में फैसला लिया गया कि अब प्रदेश में ईवी वाहन खरीदने पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं दी जाएगी. इसके स्थान पर अब राज्य सरकार इलेक्ट्रिकल व्हीकल के चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने पर ही सब्सिडी देगी. इस नीति के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने तीन अन्य नीतियों में संशोधन किए जाने को लेकर सहमति दी है.

इलेक्ट्रिक व्हीकल पर नहीं मिलेगी सब्सिडी

अब यदि आप नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने जा रहे हैं, तो उसपर आपको किसी तरह की नगद सब्सिडी नहीं मिलेगी. नई ईवी पॉलिसी के ड्राफ्ट में संशोधन का यह फैसला सीनियर सेक्रेटरी कमेटी की बैठक में लिया गया है. ईवी पर सब्सिडी सहित कई तरह की छूट दिए जाने के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने कड़ी आपत्ति जताई थी. राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब नगद सब्सिडी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने पर ही दी जाएगी.

No subsidy on ev
मोहन यादव सरकार ने कई नीतियों में किया बदलाव 

चार्जिंग स्टेशन पर मिलेगी सब्सिडी?

नई पॉलिसी के तहत राज्य में छोटे चार्जिंग स्टेशन बनाने पर डेढ़ लाख रु, मीडियम साइज के चार्जिंग स्टेशन बनने पर 3 लाख और बड़े चार्जिंग स्टेशन बनाने पर 10 लख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी. इसके अलावा राज्य सरकार ईवी क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के लिए भी आर्थिक मदद देगी. गौरतलब है कि वित्तीय विभाग ने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा खा कि पिछले 5 साल में ईवी पर सब्सिडी देकर राज्य सरकार पर 3000 करोड़ का भार आया है.

EV CHARGING STATION SUBSIDY MP
इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन बनाने पर सब्सिडी देगी सरकार 
 
प्रदेश की आबकारी नीति में संशोधन

राज्य सरकार ने तय किया है कि अब प्रदेश में 10 फीसदी से कम अल्कोहल वाली बियर, वाइन और रेडी टू ड्रिंक को बार में बेचा जा सकेगा लेकिन इसके लिए अनुमति तभी मिलेगी जब कम से कम 1000 वर्ग फीट की जगह हो और उसमें एसी लगे हों. राज्य सरकार ने संशोधन के साथ नई आबकारी नीति जारी कर दी है. नई आबकारी नीति में प्रावधान किया गया है कि प्रदेश के धार्मिक नगरों में शराब की दुकान नहीं खोली जाएंगी. इससे सरकार को होने वाले नुकसान की भरपाई दूसरे जिलों की शराब की दुकानों से की जाएगी. माना जा रहा है कि दूसरे जिलों में शराब की दुकानों में 20 प्रतिशत तक की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.

हर 50 किमी पर बनेगा हेलीपैड

राज्य सरकार ने नई एविएशन पॉलिसी में प्रदेश में हर 50 किलोमीटर पर एक हेलीपैड और हर 100 किलोमीटर पर एक एयर स्ट्रिप के अलावा 150 किलोमीटर की दूरी पर एक कमर्शियल उड़ान सुविधा बनाने का लक्ष्य रखा है. इससे भविष्य में मध्य प्रदेश में उड़ान सुविधा बेहतर होगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/subsidies-closed-on-electric-vehicles-in-madhya-pradesh-4-major/article-10271

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.