मोहर्रम जुलूस से पहले भगवा झंडे हटाने की मांग पर विवाद: गुना में मुस्लिम कमेटी अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा पत्र, वायरल होने के बाद मांगी माफी

Guna, MP

मोहर्रम से पहले गुना में ताजिया इंतजामिया कमेटी द्वारा प्रशासन को भेजा गया एक पत्र विवादों में आ गया है। कमेटी ने जुलूस मार्ग पर लगे भगवा झंडों को हटाने की मांग की थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। मामला तूल पकड़ते ही कमेटी अध्यक्ष यूसुफ खान ने स्पष्टीकरण जारी कर माफी मांगी है।

क्या था पूरा मामला

मोहर्रम शरीफ ताजिया इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष यूसुफ खान ने मोहर्रम के जुलूस को लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को अनुमति हेतु पत्र लिखा था। पत्र में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन सहित 21 बिंदुओं पर प्रशासन से व्यवस्था की मांग की गई थी।

हालांकि, पत्र के 20वें बिंदु में जुलूस मार्ग पर लगे भगवा झंडों को हटाने की मांग की गई थी। इसमें तर्क दिया गया कि इससे जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकेगा। यही बिंदु विवाद का कारण बना।

सोशल मीडिया पर पत्र हुआ वायरल

पत्र के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर धार्मिक भावनाओं के आहत होने की बात कही गई। कई संगठनों और नागरिकों ने इस पर नाराजगी जताई। स्थिति को देखते हुए कमेटी के अध्यक्ष को सार्वजनिक रूप से बयान देना पड़ा।

कमेटी अध्यक्ष ने दी सफाई, मांगी माफी

शनिवार को यूसुफ खान ने बयान जारी कर कहा कि उनका मकसद किसी भी धर्म या समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल यह था कि पहले से लगे झंडों को किसी तरह की क्षति न पहुंचे और सौहार्द बना रहे।

उन्होंने कहा, "यदि अनुमति पत्र के किसी हिस्से से किसी की धार्मिक भावना आहत हुई हो, तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं। आगे से ऐसी कोई गलती नहीं होगी। गुना की गंगा-जमुनी तहजीब बरकरार रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।"

प्रशासन ने भी लिया संज्ञान

प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं और सभी समुदायों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मोहर्रम जुलूस से पहले भगवा झंडे हटाने की मांग पर विवाद: गुना में मुस्लिम कमेटी अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा पत्र, वायरल होने के बाद मांगी माफी

Guna, MP

क्या था पूरा मामला

मोहर्रम शरीफ ताजिया इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष यूसुफ खान ने मोहर्रम के जुलूस को लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को अनुमति हेतु पत्र लिखा था। पत्र में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन सहित 21 बिंदुओं पर प्रशासन से व्यवस्था की मांग की गई थी।

हालांकि, पत्र के 20वें बिंदु में जुलूस मार्ग पर लगे भगवा झंडों को हटाने की मांग की गई थी। इसमें तर्क दिया गया कि इससे जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकेगा। यही बिंदु विवाद का कारण बना।

सोशल मीडिया पर पत्र हुआ वायरल

पत्र के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर धार्मिक भावनाओं के आहत होने की बात कही गई। कई संगठनों और नागरिकों ने इस पर नाराजगी जताई। स्थिति को देखते हुए कमेटी के अध्यक्ष को सार्वजनिक रूप से बयान देना पड़ा।

कमेटी अध्यक्ष ने दी सफाई, मांगी माफी

शनिवार को यूसुफ खान ने बयान जारी कर कहा कि उनका मकसद किसी भी धर्म या समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल यह था कि पहले से लगे झंडों को किसी तरह की क्षति न पहुंचे और सौहार्द बना रहे।

उन्होंने कहा, "यदि अनुमति पत्र के किसी हिस्से से किसी की धार्मिक भावना आहत हुई हो, तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं। आगे से ऐसी कोई गलती नहीं होगी। गुना की गंगा-जमुनी तहजीब बरकरार रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।"

प्रशासन ने भी लिया संज्ञान

प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं और सभी समुदायों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-muslim-committee-chairman-wrote-to-the-collector-for-the/article-26684

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.