STF ने किया बिहार में एनकाउंटर, तनिष्क शोरूम लूटने वाले बदमाश चुनमुन झा की मौत

JAGRAN DESK

एनकाउंटर में ढेर हुआ बदमाश चुनमुन झा पूर्णिया और आरा के तनिष्क शोरूम में हुई लूट में शामिल था. एनकाउंटर नरपतगंज के थलहा नहर के नजदीक हुआ है. मौके पर एसपी अंजनी कुमार समेत पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं.

बिहार के अररिया में एसटीएफ ने एनकाउंटर में एक बदमाश को मार गिराया है. मुठभेड़ में एसटीएफ के तीन जवान घायल हुए हैं. एक अन्य बदमाश भी एनकाउंटर में घायल हुआ है. ढेर हुए बदमाश का नाम चुनमुन झा है. वह पूर्णिया और आरा के तनिष्क शोरूम में हुई लूट में शामिल था. एनकाउंटर नरपतगंज के थलहा नहर के नजदीक हुआ है. मौके पर एसपी अंजनी कुमार समेत पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास बदमाशों की घेराबंदी की. इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई. एनकाउंटर में पूर्णिया तनिष्क लूटकांड का आरोपी और कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं. उसे घायल अवस्था में अररिया सदर अस्पताल लाया गया.

बदमाशों ने की फायरिंग

मजलिसपुर, पलासी निवासी चुनमुन झा कई लूटकांड का मास्टरमाइंड है. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छिपा है. इसे पकड़ने के लिए पटना एसटीएफ की टीम अररिया पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से थलहा नहर के पास दबिश दी गई. इसी बीच बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. चुनमुन झा के पैर और सीने में तीन गोलियां लगीं, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा.

पुलिस के तीन जवान भी घायल

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में तीन पुलिस के जवान घायल हुए. इनमें नरपतगंज थानेदार कुमार विकास और एसटीएफ के जवान मोहम्मद मुश्ताक, शहाबुद्दीन को गोली लगी. स्थानीय लोग मेहनाज प्रवीण और अजमुन खातून को भी चोटें आईं हैं. मुठभेड़ में एक अन्य अपराधी के पैर में गोली लगी, लेकिन वह फरार हो गया. अररिया पुलिस की ओर से एएसपी रामपुकार सिंह ने मोर्चा संभाला. पुलिस घायल चुनमुन झा और अन्य घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची. बीच इलाज के दौरान बदमाश चुनमुन झा की मौत हो गई. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप कुमार ने मौत की पुष्टि है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2025 By दैनिक जागरण

STF ने किया बिहार में एनकाउंटर, तनिष्क शोरूम लूटने वाले बदमाश चुनमुन झा की मौत

JAGRAN DESK

बिहार के अररिया में एसटीएफ ने एनकाउंटर में एक बदमाश को मार गिराया है. मुठभेड़ में एसटीएफ के तीन जवान घायल हुए हैं. एक अन्य बदमाश भी एनकाउंटर में घायल हुआ है. ढेर हुए बदमाश का नाम चुनमुन झा है. वह पूर्णिया और आरा के तनिष्क शोरूम में हुई लूट में शामिल था. एनकाउंटर नरपतगंज के थलहा नहर के नजदीक हुआ है. मौके पर एसपी अंजनी कुमार समेत पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास बदमाशों की घेराबंदी की. इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई. एनकाउंटर में पूर्णिया तनिष्क लूटकांड का आरोपी और कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं. उसे घायल अवस्था में अररिया सदर अस्पताल लाया गया.

बदमाशों ने की फायरिंग

मजलिसपुर, पलासी निवासी चुनमुन झा कई लूटकांड का मास्टरमाइंड है. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छिपा है. इसे पकड़ने के लिए पटना एसटीएफ की टीम अररिया पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से थलहा नहर के पास दबिश दी गई. इसी बीच बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. चुनमुन झा के पैर और सीने में तीन गोलियां लगीं, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा.

पुलिस के तीन जवान भी घायल

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में तीन पुलिस के जवान घायल हुए. इनमें नरपतगंज थानेदार कुमार विकास और एसटीएफ के जवान मोहम्मद मुश्ताक, शहाबुद्दीन को गोली लगी. स्थानीय लोग मेहनाज प्रवीण और अजमुन खातून को भी चोटें आईं हैं. मुठभेड़ में एक अन्य अपराधी के पैर में गोली लगी, लेकिन वह फरार हो गया. अररिया पुलिस की ओर से एएसपी रामपुकार सिंह ने मोर्चा संभाला. पुलिस घायल चुनमुन झा और अन्य घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची. बीच इलाज के दौरान बदमाश चुनमुन झा की मौत हो गई. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप कुमार ने मौत की पुष्टि है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/stf-committed-an-encounter-tanishq-showroom-in-bihar-crook-chunmun/article-14950

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.