MP: इंदौर-उज्जैन सहित 21 जिलों में जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, कल से बढ़ेगी गर्मी

On

मध्य प्रदेश में नमी भरी हवाओं के चलते कई जिलों में बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी इंदौर, उज्जैन समेत 21 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि भोपाल और ग्वालियर जैसे क्षेत्रों में गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने 17 मई से प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हीट वेव यानी तेज़ गर्म हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

बारिश का अलर्ट जारी जिलों में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, देवास, खरगोन, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, रीवा और मऊगंज शामिल हैं।

गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश के साथ-साथ गर्मी का भी असर दिखा। सिवनी में नौ घंटे के भीतर डेढ़ इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि पचमढ़ी में पौन इंच पानी गिरा। उज्जैन, टीकमगढ़, धार, मंडला में भी बूंदाबांदी हुई। वहीं बैतूल, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, हरदा, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम और इंदौर में रात के वक्त मौसम में बदलाव महसूस किया गया।

वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी देखने को मिली। खजुराहो में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 42.7 डिग्री, शिवपुरी और रीवा में 42 डिग्री, सतना में 41.6 डिग्री, गुना में 41.3 डिग्री, सीधी में 41.2 डिग्री और उमरिया में 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

MP: इंदौर-उज्जैन सहित 21 जिलों में जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, कल से बढ़ेगी गर्मी

बारिश का अलर्ट जारी जिलों में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, देवास, खरगोन, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, रीवा और मऊगंज शामिल हैं।

गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश के साथ-साथ गर्मी का भी असर दिखा। सिवनी में नौ घंटे के भीतर डेढ़ इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि पचमढ़ी में पौन इंच पानी गिरा। उज्जैन, टीकमगढ़, धार, मंडला में भी बूंदाबांदी हुई। वहीं बैतूल, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, हरदा, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम और इंदौर में रात के वक्त मौसम में बदलाव महसूस किया गया।

वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी देखने को मिली। खजुराहो में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 42.7 डिग्री, शिवपुरी और रीवा में 42 डिग्री, सतना में 41.6 डिग्री, गुना में 41.3 डिग्री, सीधी में 41.2 डिग्री और उमरिया में 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-heat-of-thunderstorms-will-continue-in-21-districts-including/article-21057

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.