छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला थमा, बढ़ी उमस; 7 अगस्त से फिर तेज गतिविधियों की संभावना

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कमजोर पड़ने से बारिश की तीव्रता कम हो गई है। इसके साथ ही दिन और रात दोनों के तापमान में इज़ाफा देखा जा रहा है। अगस्त की शुरुआत में जहां लोगों को भारी बारिश से राहत मिली, वहीं उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। घरों में कूलर और एसी दोबारा चालू हो गए हैं।

प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी, आज कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कुछ जिलों में मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में सभी संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35°C बिलासपुर और राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

रायपुर मौसम अपडेट: गरज के साथ बारिश और बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी रायपुर में आज बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली गिरने और हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान 27 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम में नमी बनी रहने से दिनभर उमस बनी रह सकती है।

मानसून ब्रेक की स्थिति, लेकिन जल्द होगी वापसी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, मानसून की द्रोणिका रेखा का पूर्वी छोर अब अरुणाचल प्रदेश की ओर चला गया है, जिससे छत्तीसगढ़ में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति बनी है। ऐसे में फिलहाल हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटों की ही संभावना बनी हुई है।

हालांकि 7 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में दोबारा तेजी आने के संकेत हैं। इसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।

अलर्ट ज़ोन: कहां जारी हुआ यलो और ऑरेंज अलर्ट?

ऑरेंज अलर्ट (अगले 3 घंटे के लिए)

  • जिले: जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर

  • संभावनाएं: बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश

यलो अलर्ट (बिजली गिरने व तेज हवाओं की चेतावनी)

  • जिले: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया समेत अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

तापमान स्थिति (6 अगस्त 2025):

  • बिलासपुर: 35°C

  • राजनांदगांव: 35°C

  • रायपुर: 34°C

  • कोरबा, जशपुर, अंबिकापुर: 32–33°C

  • रात के तापमान में भी हल्की वृद्धि दर्ज की गई है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला थमा, बढ़ी उमस; 7 अगस्त से फिर तेज गतिविधियों की संभावना

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कमजोर पड़ने से बारिश की तीव्रता कम हो गई है। इसके साथ ही दिन और रात दोनों के तापमान में इज़ाफा देखा जा रहा है। अगस्त की शुरुआत में जहां लोगों को भारी बारिश से राहत मिली, वहीं उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। घरों में कूलर और एसी दोबारा चालू हो गए हैं।

प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी, आज कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कुछ जिलों में मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में सभी संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35°C बिलासपुर और राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

रायपुर मौसम अपडेट: गरज के साथ बारिश और बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी रायपुर में आज बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली गिरने और हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान 27 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम में नमी बनी रहने से दिनभर उमस बनी रह सकती है।

मानसून ब्रेक की स्थिति, लेकिन जल्द होगी वापसी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, मानसून की द्रोणिका रेखा का पूर्वी छोर अब अरुणाचल प्रदेश की ओर चला गया है, जिससे छत्तीसगढ़ में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति बनी है। ऐसे में फिलहाल हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटों की ही संभावना बनी हुई है।

हालांकि 7 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में दोबारा तेजी आने के संकेत हैं। इसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।

अलर्ट ज़ोन: कहां जारी हुआ यलो और ऑरेंज अलर्ट?

ऑरेंज अलर्ट (अगले 3 घंटे के लिए)

  • जिले: जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर

  • संभावनाएं: बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश

यलो अलर्ट (बिजली गिरने व तेज हवाओं की चेतावनी)

  • जिले: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया समेत अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

तापमान स्थिति (6 अगस्त 2025):

  • बिलासपुर: 35°C

  • राजनांदगांव: 35°C

  • रायपुर: 34°C

  • कोरबा, जशपुर, अंबिकापुर: 32–33°C

  • रात के तापमान में भी हल्की वृद्धि दर्ज की गई है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-process-of-rain-in-chhattisgarh-has-increased-the-possibility/article-29932

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.